मां बेटे की एक साथ निकली अर्थी
कटिहार, अप्रैल 25 -- मनसाही एक संवाददाता कुरेठा पंचायत के रामनगर बलुआ गांव में एक ऐसी घटना घटी जिससे लोग स्तब्ध रह गए। यहां एक ही घर से मां और इकलौते पुत्र की एक साथ अर्थी निकली। यहां शुक्रवार की सुबह 85 वर्षीय एक वृद्ध महिला जलेश्वरी देवी की मौत हो गई जिसका वियोग पुत्र सह ना सका और कुछ घंटे बाद 58 वर्षीय इकलौते पुत्र शिवजी यादव ने भी अपनी प्राण त्याग दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मां और पुत्र एक दूसरे की स्नेह और सेवा में इस तरह लगे रहते थे कि मरते दम तक भी दोनों एक साथ निभाते हुए इस दुनिया से विदा लिये। यह भी पढ़ें- पत्रकार की माता के निधन पर लोगों ने जताया शोक लोग इस घटना के बाद जितनी मुंह उतनी बातें कर रहे थे और मां बेटे के इस तरह चले जाने पर काफी दुखी भी थे। दोनों का अंतिम संस्कार मनिहारी के गंगा तट पर एक साथ किया गया और इस अंतिम व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.