गोरखपुर, दिसम्बर 6 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता शाहपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरवा में मां-बेटी हत्याकांड में सुराग के लिए पुलिस ने मोहल्ले के सात युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान युवकों को लगातार थाने ले जाकर घंटों बिठाया गया, मारपीट की गई और उन्हें कहने के लिए बाध्य किया गया कि हत्याकांड में उनकी सहभागिता है। इस कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय महिलाओं ने पुलिस ऑफिस जाकर एसपी सिटी से गुहार लगाई। महिलाओं का कहना है कि दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस उनके बच्चों को बार-बार उठाकर पूछताछ कर रही है, रात में छोड़ने के बाद अगले दिन फिर वही प्रक्रिया दोहराई जा रही है। इससे बच्चों की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष प्रतिदिन मोहल्ले में आकर धमकाते हैं और पूरे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.