उरई, मई 24 -- कालपी। संवाददाता नगर के मोहल्ला हरीगंज में मां-बेटी के साथ मारपीट और जातिसूचक गालीगलौज करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।पीड़िता शांति पुत्री आसाराम निवासी हरीगंज ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीती 8 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4 बजे शिवम यादव, दाऊ पुत्र बलवान यादव, सौरभ और कामिल पठान जेसीबी लेकर उसके मकान के बगल का नाला गिट्टी डालकर बंद कर रहे थे। मना करने पर आरोपी शिवम यादव ने गालीगलौज व अश्लील इशारे किए। शिकायत मां ताराबाई से करने पर आरोपियों ने धमकी दी कि अकेली मिलेगी तो गाड़ी में डालकर उठा ले जाएंगे। डायल-112 को सूचना देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शांति का आरोप है कि लिखित शिकायत के बावजूद तब कोई कार्रवाई नहीं हुई। करीब एक माह...