मां-बेटी से मारपीट का वीडियो वायरल
बिजनौर, मई 27 -- हल्दौर। थाना क्षेत्र के गांव मिठान में मां-बेटी के साथ हुई मारपीट की घटना का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पीड़ित पक्ष पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नजर नहीं आ रहा है। जानकारी के अनुसार गांव मिठान निवासी पीड़िता बबीता पत्नी राजेश ने गत रविवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पुत्री कनक के साथ दूध लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसकी जेठानी रानी देवी, उसका पति सुरेंद्र तथा एक रिश्तेदार ने उन्हें रोक लिया और किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- परिवार के लोगों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों ने मां-बेटी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.