फिरोजाबाद, अप्रैल 18 -- शिकोहाबाद। ग्राम आरौंज में मामूली बात को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। अमित पुत्र इन्द्रवीर निवासी ग्राम आरौंज 15 अप्रैल की शाम गांव के रामसेवक पुत्र श्रीकृष्ण, सतेन्द्र, सुनील पुत्रगण रामसेवक ने पीड़ित पर मारपीट कर दी थी। जब 16 अप्रैल की सुबह पीड़ित की मां बबीता देवी, बहिन सोनी के साथ अपने प्लॉट में भैंस बाधने जा रही थी। तभी रास्ते में उपरोक्त दिनों आरोपियों के साथ रामसेवक की पत्नी कमला देवी ने रोक लिया। मां बेटी ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने मां बेटी पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। यह भी पढ़ें- चार के खिलाफ झगड़ा करने में रिपोर्ट आरोपियों ने दोनों की जमकर मारपीट की। जिससे दोनों घायल हो गई। आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।चोरों ने भूसे के कमरे...