बुलंदशहर, जून 22 -- थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी निवासी सविता शर्मा ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसके पति नोएडा में प्राइवेट नौकरी करतें हैं। शुक्रवार रात वह अपने घर के अंदर अपनी दो पुत्रियों व पुत्र के साथ बातचीत कर रही थी। घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। तभी गांव निवासी रिंकू अपने दो पुत्रों चेतन व हर्षित अपने साथी बंचावली निवासी निखिल के साथ घर में घुस आये।और मारपीट करने लगे। जिसमें उसके व पुत्री दर्शना शर्मा को चोटें आई। आरोपियों ने घर में रखे सामान की तोड़फोड़ की। जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मां बेटी से मारपीट थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, तीन महिलाएं समेत चार घायल

ह...