मां-बेटी से पर्स छीनकर तीन बदमाश फरार
रांची, जून 22 -- रातू, प्रतिनिधि। दलादली से रातू रोड स्थित अपने घर जा रही स्कूटी सवार मां-बेटी से शनिवार रात आठ बजे हाजी चौक के पास बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़िता ने सोमवार को रातू थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता सुषमा ने बताया कि वह मां ललकी देवी के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी मां के हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में मोबाइल, नकद और जरूरी दस्तावेज रखे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.