मां-बेटी से छेड़छाड़ के आरोपी गिरफ्तार, पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो को जेल भेजा
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर में मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों में आर्यमान रघुवंशी पुत्र सुधीर बालियान और शौर्य गुप्ता पुत्र मनीष गुप्ता शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए नई मंडी पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी आर्यमान रघुवंशी पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सुधीर बालियान का पुत्र है, जिसके चलते मामला और भी चर्चा में आ गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि कानून सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.