कन्नौज, सितम्बर 11 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के इश्माइलपुर गांव में घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी प्रिया रावत ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम वह अपनी मां रेखा देवी के साथ घर पर थी। तभी गांव के वन्टू पाठक, सुधांशू पाठक और संदीप घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी मां को भी पीट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...