पीलीभीत, मार्च 30 -- थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसका पडोसी सैंकी और उसके पिता ठाकुर दास उसको परेशान करके उसकी जगह छीनना चाहते हैं आरोपी आए दिन गालीगलौज करते हुए उसको अपमानित करते हैं। उसकी दोनों नाबालिग पुत्रियों के साथ छेडछाड करते हुए अश्लील हरकतें करते हैं। 22 मार्च को रात आठ बजे सैंकी ने उसके घर के दरवाजे पर ईंट मार दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचा दिखाकर धमकाया। थोडी देर बाद आरोपी और उसके पिता उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। उसके और उसकी दोनों पुत्रियों से छेडछाड भी की। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.