हापुड़, दिसम्बर 10 -- एक महिला के साथ उसके देवर ने मारपीट कर दी थी। इस मारपीट की शिकायत करने महिला अपनी मां और भाई के साथ देवर के घर पर पहुंची थी। जहां पर आरोपी ने अपने परिवार के साथ मिलकर तीनों के साथ जमकर मारपीट कर दी थी। इस मारपीट में तीनों घायल हो गए। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी एक महिला से छेड़छाड़ कर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित महिला ने धौलाना थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने धौलाना थाने में दर्ज मुकदमे में बताया कि सोमवार शाम को उनके देवर ने गांव में आकर उनके साथ मारपीट कर दी थी। इस मामले की शिकायत पिलखुवा पुलिस से की गई थी। मंगलवार सुबह को पीड़ित महिला अपनी मां और भाई के साथ देवर अमन के घर धौलाना शिकायत करने के लिए गई थी। तभी देवर अमन, अमन की पत्नी अंजलि, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.