मां-बेटी सम्मेलन के लिए 235 छात्राओं का हुआ रक्त परीक्षण
कानपुर, जून 11 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में छात्राओं का रक्त परीक्षण कराया गया। राज्यपाल के निर्देश पर दीक्षांत समारोह के दौरान होने वाले मां-बेटी सम्मेलन में छात्राओं की मां को ब्लड रिपोर्ट सौंपी जाएगी, इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।विवि स्थित डिस्पेंसरी में गुरुवार को सरोजिनी नायडू कन्या छात्रावास में हीमोग्लोबिन परीक्षण शिविर लगाया। इसमें छात्राओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण करना तथा एनीमिया की स्थिति का पता लगाना है। 235 छात्राओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट कराया गया और उन्हें आयरन युक्त एवं संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी गई। मेडिकल अधिकारी डॉ. एसके सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, वार्डन डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.