मां-बेटी समेत पांच पर धोखाधड़ी का मुकदमा
कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर, संवाददाता। बिठूर के एक प्रॉपर्टी डीलर ने एक महिला, उसकी दो बेटियों समेत पांच लोगों पर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर 3.31 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बिठूर के होरा बांगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर अरविंद सिंह के अनुसार बीते 2022 में जोन-2 कार्यालय में कविता द्विवेदी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपनी दोनों बेटियों को नाबालिग दिखाकर उनकी सहमति के बिना ग्राम चकरतपुर की जमीन का विक्रय अनुबंध सचिन अग्निहोत्री के पक्ष में कर दिया। आरोप है कि कविता द्विवेदी ने उक्त जमीन के नाम पर उनसे विक्रय अनुबंध किया था। जिसके एवज में पत्नी से दो लाख रुपये चेक और 1.31 लाख रुपये नकद लिया था। आरोप है कि इस दौरान कूटरचित दस्तावेजों और आपराधिक साजिश का सहारा लिया गया। आरोपितों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.