सहारनपुर, फरवरी 24 -- बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव घघरौली निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही पांच लोगों पर उसके घर घुसकर पत्नी व बेटी पर जानलेवा हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में शोएब का कहना है, कि वह मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ था। गांव के ही हनीफ,साजदा, साबिर ,आरजू व शाकिर उसके घर में घुसे और वह मौजूद बेटी रिया व पत्नी सैय्यारा को लाठी-डंडों बेरहमी से पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अब आरोपी फ़ैसला करने का दबाव बना रहे ओर धमकी दे रहे है कि यदि वह नहीं माने तो उन्हें जान से मार देंगे। इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है,जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...