मां-बेटी पर लाठी-डंडे से हमला
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- बुढ़ाना। कस्बे की शफीपुर पट्टी में पड़ोसियों ने हमलाकर मां-बेटी को घायल कर दिया है। जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रैफर किया गया है।शफीपुर पट्टी निवासी अंसार पक्ष की अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह विवाद बाद में खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोसियों ने अंसार की पत्नी गुलाब बानो व पुत्री सुमैय्या पर लाठी डंडों से हमलाकर उन्हें गम्भीर रुप से घायल कर दिए। दोनों घायल मां-बेटी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार देकर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। यह भी पढ़ें- सफाई करते समय मारपीट में महिला घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.