कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- पारिवारिक विवाद के चलते मां-बेटी पर चाकू से हमला किया गया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोड़ी गांव की रानी देवी पत्नी अयोध्या प्रसाद ने बताया कि 28 अप्रैल की दोपहर बहू अंजली पारिवारिक विवाद को लेकर गाली-गलौज कर रही थी। इसमें उसके मायके शंकरगढ़, प्रयागराज का प्रिंस भी शामिल था। विरोध करने पर आरोपी प्रिंस ने चाकू से हमला कर दिया। पीड़िता के मुताबिक बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी पूनम को भी हमला कर जख्मी कर दिया गया। चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मां-बेटी की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। डीएसपी चायल अभिषेक सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी...