प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- बाघराय थाना क्षेत्र के बेंधन गोपालपुर गांव निवासी उमा देवी पत्नी बबलू सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। 16 अप्रैल की सुबह करीब 7.30 बजे अपनी 13 वर्षीय बेटी अन्नू कुमारी के साथ अपने घर पर भूसा भर रही थी। तभी उसकी देवरानी श्रद्धा देवी पत्नी राम करन महीने भर पहले हुए विवाद की रंजिश में गालियां देते हुए ईंट से हमला कर दिया। जिससे मां-बेटी दोनों घायल हो गई। उसने धमकी दी कि यदि कहीं शिकायत किया तो जान से मार देंगे। पीड़िता उमा देवी की तहरीर पर पुलिस ने श्रद्धा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...