मां-बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, बेटी की जान गई
कानपुर, जून 12 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां गांव में मां और बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसमें पुत्री की मौत हो गई। वहीं मां का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को सूचना मिलने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोनों के जहर खाने के पीछे पारिवारिक कलह को माना जा रहा है। रनियां गांव के महेन्द्र कुशवाहा की 40 साल की पत्नी सुमन और बीस साल की बेटी प्रेमपूर्णिमा ने बुधवार की रात किसी पारिवारिक विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को सीएचसी लेकर आए। जहां पर ड्यूटी पर तैनात डा केदारनाथ ने मां -बेटी का उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में गुरुवार को प्रेमपूर्णिमा की मौत हो गई जबकि सुमन को अकबरपुर के एक निजी अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.