मऊ, जनवरी 21 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी पुलिस टीम ने बुधवार को दबिश देकर मां-बेटी की वाहन से कुचलकर हुई मौत के मामले में आरोपी वाहन चालक को दबोच लिया। पुलिस टीम ने थाना सरायखंसी क्षेत्र के गाजीपुर सीमा पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं घटना में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस टीम ने बरामद कर लिया। मामले में एक पूर्व मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव करके जमकर प्रदर्शन करते हुए रंजिशवश दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया था। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर के बाबूकापुरा मौजा के पास 19 जनवरी को तेज रफ्तार वाहन के रौंदने से 50 वर्षीय रीता देवी और उसकी 24 वर्षीय पुत्री गोल्डी की मौत हो गई थी। जबकि रीता देवी की सास 70 वर्षीय मुखिया राजभर और 25 वर्षीय भांजा शिवम राजभर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.