मां-बेटी को मारने पीटने का आरोप
सोनभद्र, मई 29 -- डाला। चोपन थाना क्षेत्र नौटोलिया में एक महिला ने उसे और उसकी पुत्री को मारने पीटने का आरोप एक युवक पर लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। चोपन थाना क्षेत्र के नौटोलिया निवासी पार्वती पत्नी गुड्डू ने बताया कि गुरुवार को मेरे घर पर आकर मुझे और मेरी पुत्री को दीपक पासवान पुत्र राजेश पासवान ग्राम रोगही कोन द्वारा गाली गुप्ता देते मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस सन्दर्भ में चोपन थाना प्रभारी गोपाल गुप्ता ने बताया कि पार्वती की तहरीर पर दीपक पासवान के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करके जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.