प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 29 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के कुम्भा पट्टी औतारपुर गांव निवासी महरजाइन पत्नी राम किशुन ने पुलिस को तहरीर दी। 27 जनवरी की शाम करीब छह बजे शाम को उसके गेंहू के खेत में गांव के ही उमेश की बकरी चर रही थी। इसी को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मारा पीटा। उसकी बेटी अंतिमा बचाने दौड़ी तो उसे भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता महरजाइन की तहरीर पर पुलिस ने उमेश सरोज, जीतू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.