मां बेटी को पीटने के आरोप में पिता पुत्रों पर रिपोर्ट
बरेली, मई 11 -- भमोरा। जमीन बंटवारे के बाद छोटे भाई के हिस्से की जमीन में जबरन दीवार बनाने के विरोध में पिता-पुत्र ने मां-बेटी की पिटाई कर दी, मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।गांव नौगवां अहिरान के देव सिंह की पत्नी मैना देवी ने बताया कि उसकी जमीन का बंटवारा हो चुका है। शनिवार सुबह उसका जेठ धन सिंह उसके हिस्से की जमीन में मकान बनाने को जबरन दीवार बनाने लगा, महिला ने विरोध किया। इस पर जेठ धनसिंह बेटों नन्हे और नितेश के साथ गाली गलौज की, महिला को मना करने पर उसकी व बेटी की पिटाई की। मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने जेठ सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया, जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.