मां-बेटी के हत्यारोपी पिता-पुत्र पर 25-25 हजार का इनाम
एटा, सितम्बर 24 -- एटा, मां-बेटी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पिता-पुत्र पर एसएसपी ने इनाम घोषित किया है। आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अभी तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपियों की तलाश में दविश दी जा रही है। आरोपी का पता नहीं चल सका है। बता दें कि थाना अवागढ़ के मोहल्ला यादवनगर निवासी कमला देवी, बेटी प्रियंका की आरोपी रुकमपाल, पिता सियाराम निवासी ठाठी गदनपुर एका, एक अन्य अज्ञात आरोपी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। हथौडा से सिर पर हमला कर हत्या की थी। हत्या करने के बाद आरोपी भाग गए। मामले में बेटी ने आरोपी पिता, दादा, अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अवागढ़ पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दविश दे रही है।
पुलिस की लगातार दविश लगातार फरार चल रहे आरोपी रुकम पाल पुत्र सियाराम, सियाराम पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.