रामपुर, मार्च 13 -- रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला बंग्ला आजाद खां निवासी अफसाना का कहना है कि उसने किसी बात को लेकर अपनी बेटी चांदनी को डांट दिया था। जिससे वह नाराज होकर पड़ोसी महरून निशा के घर चली गई। जब वह अपनी बेटी को लेने पड़ोसी के यहां पर गई तो वह झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर महरून निशा व उनके परिवार वालों ने उसे बुरी तरह से पीटा। शोर-शराबा होने पर उसकी अन्य बेटियां बचाने आईं तो उनके साथ भी मारपीट की। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कराया। आरोप है कि इसके बाद वह थाने जा रही थी तो रास्ते में फिर रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने शहर कोतवाली में महरून निशा, शन्नू, नन्नू और शाइना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.