पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम नौगवां पकड़िया निवासी रेखा रानी पति राजेश कुमार ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह पिछले 15 वर्षों से अपने मायके में रह रही है। उसी मकान में उसका भाई प्रमोद कुमार भी अपने परिवार समेत रहता है। उसका भाई शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसकी पत्नी सुमन देवी भी उसके साथ मारपीट करती है। छह अप्रैल को रात आठ बजे आरोपियों ने उसे और उसकी मां सुमित्रा देवी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उसको जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...