फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 9 -- नवाबगंज। बराकेशव गांव में पानी निकासी को लेकर विवाद हो गया। इसमें मां बेटी के साथ मारपीट कर दी गयी। घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की गयी है। एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर काम कर रही थी तभी परिवार के ही तीन लोग आये और पानी के निकास को लेकर गाली गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो उन लोगों ने मेरे अलावा दो पुत्रियों के साथ मारपीट कर दी। इसमें एक बेटी को ज्यादा चोट आयी है। पुलिस ने इसमें जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। जिन पर आरोप है उन्हें तलाशा जा रहा है। इस मामले में महिला की शिकायत पर शिवसरन समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.