आजमगढ़, अगस्त 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के फैसिलिटी सेंटर में आयोजित बुधवार को आयोजित मां-बेटी सम्मेलन का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर कुलपति ने कहा कि मां और बेटी के बीच स्वस्थ संवाद, जागरूकता एवं विश्वास ही समाज को सशक्त बनाने की आधारशिला है। विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास और स्वास्थ्य के प्रति भी प्रतिबद्ध है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनी त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं और किशोरियों का स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की उन्नति का आधार है। मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार, एनीमिया से बचाव और एचपीवी टीकाकरण जैसी छोटी-छोटी जागरूकताएं कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों को रोक सकती है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ...