धनबाद, फरवरी 13 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद थाना क्षेत्र के हिल कॉलोनी में रहने वाली मां-बेटी के दो बैंक खातों से साइबर ठग ने एक लाख पांच हजार रुपए की ठगी कर ली। मामले की शिकायत श्वेता कुमारी ने गुरुवार को सदर थाना में की है। पुलिस को दिए आवेदन में श्वेता ने बताया कि सात फरवरी को दोपहर 3.36 बजे उनकी पुत्री श्रुति कुमारी के मोबाइल पर एक लिंक आया। लिंक पर पुत्री ने गलती से क्लिक कर दिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से 20 हजार रुपए और उनकी पुत्री के बैंक एकाउंट से यूपीआई के माध्यम से 85 हजार रुपए की निकासी हो गई। उन्होंने मामले की शिकायत बैंक से की तो ठगे जाने का एहसास हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.