नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में मां-बेटी की हत्या के मामले में फरार आरोपी को रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 38 वर्षीय दीपक बहादुर के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने के बाद उसे उत्तराखंड पुलिस को सौंप दिया गया। डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा गांव स्थित एक घर से शुक्रवार को मां-बेटी के सड़े हुए शव बरामद हुए थे। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि दीपक परिवार के साथ यहां रहता था, लेकिन कई दिनों से घर बंद था और दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान दीपक के आजादपुर सब्जी मंडी इलाके में होने की सूचना मिली, जिस पर उत्तर-पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ ने तलाश शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.