देवघर, जनवरी 5 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के पंदनबहेरा गांव में शनिवार को एक विवाहिता और उसकी मासूम बेटी का शव कुआं से बरामद होने के मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के संबंध में मृतका के पिता, बांका जिला के जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदोडीह गांव निवासी वृजमोहन यादव ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी गुडिया देवी की शादी पंदनबहेरा गांव निवासी विष्णु यादव के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद गुडिया देवी ने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे। परिजनों का आरोप है कि पति विष्णु यादव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.