मां-बेटी की पिटाई में एसपी के आदेश पर मुकदमा
कौशाम्बी, जून 7 -- मां-बेटी की पिटाई के एक मामले में सैनी पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर लिया है। साथ ही आरोपों की जांच भी शुरू कर दी है। सैनी थाना क्षेत्र के गरई (अड़ान पर) की निवासी अनीता देवी पत्नी सोहन लाल पटेल ने बताया कि 31 मई की दोपहर पड़ोसी आशीष ने उसकी सात वर्षीय बेटी अंशिका की बेरहमी से पिटाई की। इससे अंशिका को आंख में गंभीर चोट आई। पीड़िता के मुताबिक, इसका उलाहना देने जाने पर आरोपी आशीष ने अपनी मां भानमती के साथ मिलकर उसे भी पीटा। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत तभी पुलिस से की थी। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत को शिकायती पत्र दिया। उनके आदेश पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी सत्येंद्र तिवारी ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.