मां बेटी की पिटाई के चार आरोपितों पर मुकदमा
जौनपुर, जून 14 -- डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बलुआ बरइछ गांव में लालदेई पत्नी घनश्याम निषाद की पिटाई करने वाले चार आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने शनिवार को तहरीर देकर बताया कि 12 जून को गांव के पवन, विक्रम, कविता देवी और रीता देवी ने घर में घुस कर उसकी और दो बेटियों की पिटाई कर दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, 7 पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.