सुल्तानपुर, फरवरी 2 -- कादीपुर, संवाददाता । कोतवाली क्षेत्र के पडे़ला गांव के भागीरथी का आरोप है कि रविवार शाम को उनकी बेटी सोनिया खेत में काम करने के लिए घर से निकली । तभी विपक्षी गाली गलौज देने लगा। मना करने पर लकड़ी के डंडे से सिर पर मार दिया। बीच बचाव करने पहुंची सोनिया की मां को मारपीटा। जिससे मां बेटी को काफी चोट आई। चोटिल के पिता भागीरथी की रविवार को दी गई तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही शंकर के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...