पीलीभीत, फरवरी 15 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम रमपुरा मिश्र निवासी पुष्पा देवी पत्नी उमाशंकर ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 13 फरवरी को दोपहर तीन बजे गांव का ही महेश चंद्र पुत्र बाबूराम, रोहतास पुत्र महेश चंद्र, सीमा पुत्री महेश चंद्र ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर उसकी और उसकी पुत्री पिंकी की पिटाई कर दी। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.