मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीटा, केस
कौशाम्बी, जून 29 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मकदूमपुर ढोसकहा गांव की करिश्मा पत्नी पवन कुमार सरोज ने बताया कि 27 जून की शाम वह चारा लेने खेतों की ओर जा रही थी। रास्ते में पड़ोसन पप्पी देवी पहले से घात लगाकर बैठी थी। पुरानी बातों को लेकर उसने गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अपनी बेटियों कुशमा व छोटकी के साथ मिलकर पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.