बलिया, मार्च 16 -- बांसडीह। क्षेत्र के बकंवा निवासी पिंटू शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अखिलेश और उसकी मां धाना देवी पर मारपीट का केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। पीड़ित का कहना है कि दरवाजे पर बुलाकर मां-बेटा ने हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि तहतरी के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर तहकीकात की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...