बलिया, मार्च 2 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। जहरखुरानी के शिकार मां-बेटा सोमवार की शाम अलग-अलग जगहों पर अचेतावस्था में पड़े मिले। आसपास के लोगों ने दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर के लोग पहुंच गये। फिलहाल घटना कैसे हुई है इसकी पूरी जानकारी नहीं हो सकी है। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के जमुई निवासी 30 वर्षीय सौरभ मिश्र उर्फ टिंकू अपनी मां 60 वर्षीय मीरा देवी को लेकर मऊ शहर के एक निजी अस्पताल में गये थे। वापसी में मऊ में ही मां-बेटा जहरखुरानी के शिकार हो गये। नशीली दवा के चलते सौरभ किसी अलग सवारी गाड़ी में तथा मीरा दूसरी वाहन में सवार हो गयी। शाम को सौरभ इलाके के महतवार गांव के पास तथा मीरा गाजीपुर जनपद के सिधागर घाट-कासिमाबाद के बीच एक हनुमान मंदिर के पास अचेतावस्था में पड़ी मिली। मीरा को आसपास के लोगों ...