महोबा, मार्च 5 -- महोबा, संवाददाता। दुकान में नाश्ता कर रहे मां बेटा के साथ दबंगों के द्वारा गाली गलौच की गई। विराध करने पर दबंगों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता पुत्र सहित चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। मप्र के छतरपुर जिले के चंदला निवासी संतोष लखेरे की पत्नी सुषमा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पुत्र अजय के साथ उपचार कराने के लिए झांसी जा रही थी। 28 फरवरी को महोबा में डाक बंगला के पास वह दोनों दुकान में नाश्ता करने लगे तभी दबंगों ने दुकान में आकर गाली गलौच की जिसका विरोध करने पर दबंगों के द्वारा लाठी डंडों से मारपीट की गई। जिससे वह घायल हो गए। बाद में शोर शराबा सुनकर मौके परआए लोगों ने बीच बचाव कराया। दबंग शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग ग...