काशीपुर, मार्च 24 -- काशीपुर, संवाददाता। प्रशासन ने मां बाल सुंदरी देवी का डोला आने वाले रास्ते का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चैत्र मास में लगने वाले मां बाल सुंदरी देवी के चैती मेला में मां भगवती का डोला 25 की अर्धरात्रि को पंडा आवास मोहल्ला कानूनगोयान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर के लिए रात लगभग तीन बजे रवाना होगा। मां भगवती की डोला ले जाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने तहसीलदार पंकज चंदोला, एसपी स्वप्न किशोर सिंह, नगर निगम टीम और पंडा परिवार के साथ डोला मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया ने नगर निगम से खुले नाला को कवर्ड करने और बैरिकेडिंग करने के लिए कहा। वहीं एसपी ने कहा कि डोला यात्रा मार्ग और मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.