उन्नाव, मार्च 9 -- उन्नाव। जनपद के बिछिया ब्लॉक के पड़री गांव स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां बालेश्वरी देवी मंदिर में 157वां वार्षिक महोत्सव 11 मार्च से शुरू होगा। चार दिन तक चलने वाले इस महोत्सव की जानकारी मंदिर एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष उदय शंकर मिश्रा (गुड्डू मिश्रा) ने दी। मेला समिति के संरक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा (राजन्ना मिश्रा) ने बताया कि महोत्सव के पहले दो दिन 11 और 12 मार्च को पारंपरिक धनुष यज्ञ एवं धनुष भंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 13 और 14 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा संगीत और नाट्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दुकानदारों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यहां मेडिकल टीम एंबुलेंस के साथ तैनात रहेगी, साथ ही फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी रहेगी। बिजली और पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.