मां बाप व दीन दुखियों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं : दीपक मिश्रा
देवघर, मार्च 26 -- करौं,प्रतिनिधि। करौं प्रखंड से सटे लगवां सारठ गांव में आयोजित बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर प्रथम दिन रात्रि में प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर बिहार के भागलपुर से आए प्रवचनकर्ता दीपक मिश्रा ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि माता-पिता की सेवा के साथ, दीन दुखियों एवं समाज सेवा से बढ़कर और कोई सेवा नहीं है l उन्होंने अपने प्रवचन के माध्यम से कहा कि हनुमानजी ने राम-सीता एवं उनके परिवार के लिए हर पल अपना सर्वस्व निच्छावर कर दिया था l उन्होंने माता सीता हरण का बखान बहुत ही सुंदर तरीके से किया। साथ ही राम के 14 वर्ष वनवास जाने की कथा को भी उपस्थित श्रोताओं को विस्तार से बताया। उन्होंने सीताराम का मधुर भजन गाकर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया lवहीं भजन संध्या कार्यक्रम के तहत रात्रि बेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.