संतोष आर्यन, अप्रैल 13 -- उत्तराखंड के मुनस्यारी में एक गर्भवती किशोरी को हालत बिगड़ने पर प्रसव के लिए पिथौरागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि 13 साल की उम्र में किशोरी का बाल विवाह कर दिया गया था। अब लगभग एक साल बाद किशोरी नौ माह की गर्भवती है। बच्ची का हालत बहुत गंभीर है। किशोरी का कथित पति 12वीं का छात्र है, उसके खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा कराया गया है। पढ़ने और खेलने की उम्र में एक मासूम किशोरी प्रसव पीड़ा के असहनीय बोझ से जूझ रही है। पुलिस के अनुसार, मुनस्यारी से शनिवार देर शाम कुछ लोग एक गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर पिथौरागढ़ स्थित जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्रसव पीड़ा से कराह रही किशोरी जांच में करीब नौ माह की गर्भवती निकली। दस्तावेज और उम्र की पड़ताल की तो किशोरी के डेट ऑफ बर्थ का साल 2011 निक...