मां-बाप के मरने के बाद जिसने सहारा दिया, उसी की बेटी को मार डाला; 2 सुसाइड नोट से उलझा मामला
फरीदाबाद, नवम्बर 26 -- फरीदाबाद के सेक्टर-37 के गेस्ट हाउस में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है। बुधवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। रिपोर्ट आने का इंतजार है। परिवार ने जिस युवक को बुरे वक्त में सहारा दिया, अब उसी पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी विपिन यादव की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। आरोपी विपिन का परिवार उत्तर प्रदेश के अमेठी का रहने वाला है। उसके पिता का ट्रांसपोर्ट का कारोबार था। कोरोना महामारी के दौरान विपिन के माता-पिता दोनों की मौत हो गई थी। उस समय वह अकेला रह गया था। परिजनों की मौत के बाद विपिन ने धीरे-धीरे सारे ट्रक बेच दिए और पैसों को उड़ा दिया। मुश्किल दौर में छात्रा के परिजनों ने ही उसे सहारा दिया। परिवार के लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.