बोकारो, सितम्बर 30 -- चंद्रपुरा के डीवीसी कालोनी पश्चिम पल्ली इलाके में विश्वकर्मा पूजा के दिन देर शाम गोली कांड में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय रोहित सिन्हा ने भी मंगलवार की देर रात रांची के मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह पिछले दस दिन से वहां भर्ती था तथा जीवन व मृत्यु से जूझ रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रांची में रोहित का पोस्टमार्टम हुआ है। इस गोली कांड में रोहित के पिता नरेश कुमार सिन्हा (66 वर्ष) तथा उसकी मां रेणू देवी (60 वर्ष) की मृत्यु गोली लगने से मौके पर ही हो गई थी। अपराधियों ने घर में घुसकर दर्जनों फायरिंग कर इस घटना को अंजाम दिया था। उसे सात-आठ गोलियां मारी गई थी। जिस वक्त यह घटना घटी थी उस वक्त मूसलाधार बारिश हो रही थी। घटना के बाद रात में रोहित को बीजीएच में भर्ती किया गया था जहां दो दिन ईलाज के बाद उसे मेदांता भे...