हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अगस्त 4 -- बिहार में नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के आंदर बाजार मोहल्ले में सोमवार की सुबह पारिवारिक कलह ने एक मासूम की जान ले ली। पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद के दौरान मां के पास आए छह वर्षीय मासूम की गर्दन उसके ही पिता ने तेज धारदार हथियार से रेत दी। बच्चे को तत्काल नवादा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कादिरगंज निवासी सुधीर गोस्वामी के पुत्र आजाद कुमार (06) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुबह करीब 10:30 बजे सुधीर गोस्वामी और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। इसी दौरान मासूम आजाद अपनी मां के पास आया और पिता को शांत कराने की कोशिश करने लगा। गुस्से में आप...