मेरठ, मई 1 -- Meerut News: मेरठ जिले के कंकरखेड़ा की रेप पीड़िता मां बन गई है। 15 साल किशोरी ने शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर एक साल तक आरोपी ने रेप किया था। पीड़िता के पेट में जब दर्द हुआ तो परिजनों को गर्भवती होने की जानकारी लगी, जिसे बाद गर्भपात कराने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है और पुलिस ने आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। किशोरी और उसके बेटे की सुरक्षा में जिला अस्पताल में महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई है। बच्चे को परिजन रखेंगे या सीडब्ल्यूसी के हवाले किया जाएगा, इसे लेकर फिलहाल निर्णय नहीं हुआ है। कंकरखेड़ा निवासी 15 वर्षीय किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी संदीप ने करीब एक साल तक यौन शोषण किया। स्थानीय मंडप में संदीप वेटर थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.