मुंबई, दिसम्बर 27 -- महाराष्ट्र में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक मां ने अपनी छह साल की बेटी को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। बेटी का गुनाह सिर्फ इतना था कि वह ठीक से मराठी नहीं बोल पाती थी। महिला ने लंबी पूछताछ के बाद पुलिस से यही वजह बताई थी। अधिकारियों ने कहा कि वह इस बात से नाखुश थी कि उसकी एक बेटी ही है और बेटा नहीं। इसके अलावा कई अन्य बीमारियों के लिए उसका मनोरोग उपचार भी चल रहा है। 30 वर्षीय यह महिला नवी मुंबई के कलांबोली में रहती है। शुरुआत में उसने अपनी बेटी को हार्ट अटैक बताया। लेकिन पुलिस को उसके ऊपर शक होने लगे। इसके बाद उसकी योजना फ्लॉप हो गई। अधिकारियों ने बताया कि महिला ने मंगलवार को ही अपनी बेटी को मार डाला था। इसी दिन महिला की सास भी उसके घर आई थीं, लेकिन वह भी अपनी पोती से मिल नहीं पाई थीं। जब शाम को महिला का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.