प्रधान संवाददाता, जून 1 -- बिहार में मां बनने वालों में 11 प्रतिशत किशोरियां हैं। कम उम्र में शादी के कारण ऐसा हो रहा है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-6 की रिपोर्ट से यह चिंताजनक खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में अब भी 35 प्रतिशत लड़कियों की शादी 18 वर्ष से कम में हो रही है। वहीं, 29.3 प्रतिशत लड़कों की शादी भी 21 वर्ष से कम उम्र में हो रही है। जाहिर है सर्वे में उजागर हुई बातें चिंता का विषय हैं। हालांकि, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले पांच वर्षों में कम उम्र में शादियों के आंकड़ों में कमी आयी है। पांच वर्ष पहले बिहार में 40.8 प्रतिशत लड़कियों की शादी 18 वर्ष से कम में हो जाती थी और 30.5 प्रतिशत लड़कों की शादी 21 वर्ष से कम कर दी जाती थी। रिपोर्ट के मुताबिक किशोरियों के मां बनने के आंकड़े में पांच वर्षों में कोई बदलाव नहीं ह...