बरेली, जून 8 -- बरसेर। निकाह के पहले ही जब एक किशोरी मां बन गई तो परिजनों ने पुलिस बुला ली। परिजनों और मौलवी ने दोनों का निकाह करा दिया।थाना सिरौली के एक गांव में एक युवक ने गांव की किशोरी से शारीरिक संबंध भी बना लिया, किशोरी गर्भवती हो गई। शनिवार को किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। कार्रवाई पर नौबत आई तो युवक और परिजन निकाह को तैयार हो गए। पंचायत ने मौलवी से दोनों के निकाह का कुबूल करा दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि लड़की बालिग है जबकि आधार कार्ड में बालिग होने में दो माह कम है। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि दोनो पक्षों ने निकाह कर लिया। यह भी पढ़ें- मां बनने के बाद किशोरी का पंचायत ने कराया निकाह लड़की पक्ष कार्रवाई को आएंगे तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...