उरई, नवम्बर 23 -- कालपी। मां वनखंडी देवी शक्तिपीठ में निराश्रित को कंबल एवं भोजन बांटा। महंत जमुना दास महाराज, विधायक विनोद चतुर्वेदी, डीएम राजेश कुमार पांडे व एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार रहे। मां बनखंडी देवी मंदिर में मां प्रसादम सेवा न्यास के तत्वाधान में कार्यक्रम में डीएम राजेश कुमार पांडे ने कहा जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। सभी लोगों को पुण्य कार्यों में अग्रणी भूमिका का निर्वाह करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी, संजीव उपाध्याय आदि के द्वारा कंबलों व भोजन थाली का वितरण किया महंत जी ने आशीष वचन दिया। सीओ अवधेश कुमार सिंह, कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, कृष्ण पाल सिंह चौहान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.